BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 10:37 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

सैफ पर हमला करने वाले का चेहरा आया सामने, सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से उतरता दिखा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 9:26 PM IST
सैफ पर हमला करने वाले का चेहरा आया सामने, सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से उतरता दिखा
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास पर चाकू से हुए हमले के मामले में आरोपी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वह गुरुवार तड़के 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है। आरोपी शक्ल से ज्यादा उम्र का नहीं लग रहा है।

पुलिस के हाथ लगे फुटेज में आरोपी बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरता नजर आ रहा है। पुलिस उसकी पहचान करने और उसे गिरफ्तार की कोशिश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था। वह फायर एग्जिट की सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए घर में दाखिल हुआ था। आरोपी फिलहाल फरार है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर में काम करने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

अभिनेता पर गुरुवार तड़के घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल सैफ को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है।

अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वह अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है। उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं। ऐसे में उनके घर में चोर का घुसना काफी हैरान करने वाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *