BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 10:49 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

कांग्रेस का प्रोपेगेंडा था हिंडनबर्ग : किरोड़ी लाल मीणा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 9:36 PM IST
कांग्रेस का प्रोपेगेंडा था हिंडनबर्ग : किरोड़ी लाल मीणा
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

जयपुर। हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन ने अपनी फर्म बंद करने का ऐलान कर दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है क्योंकि हिंडनबर्ग के बंद होने से देश विरोधी लोगों का अभियान समाप्त होगा।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “बहुत अच्छा है कि ऐसे लोग जो देश विरोधी बातें करते हैं, …देश को कमजोर करना चाहते हैं, उसके (हिंडनबर्ग रिसर्च के) बंद होने से इस तरह के अभियान समाप्त हो पाएंगे।”

उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का एक प्रोपेगेंडा था, जिसकी वजह से देश और उद्योगपतियों को बदनाम किया जाता था। कांग्रेस ने हिंडनबर्ग के माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए देशभर में शोर मचाया। पीएम मोदी देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। हिंडनबर्ग का यही उद्देश्य था कि इस अभियान को कैसे रोका जाए। अच्छी बात है कि हिंडनबर्ग बंद हो गया है।”

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि भाजपा दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को लूटा गया और मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। आप खुद देख सकते हैं कि भाजपा के अलावा कांग्रेस भी आप को एक्सपोज करने में लगी हुई है।”

शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग अपनी रिपोर्ट्स में कंपनियों पर धोखाधड़ी या अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाती थी। अब तक इस फर्म ने कई बड़े कॉरपोरेट्स को निशाना बनाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *