BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 03:17 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

दिल्ली चुनाव 2025 : इन 2 सीटों पर भाजपा नहीं लड़ेगी ‘चुनाव’, सामने आई वजह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 9:46 PM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : इन 2 सीटों पर भाजपा नहीं लड़ेगी ‘चुनाव’, सामने आई वजह
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी की। इसके साथ ही भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 68 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, भाजपा दिल्ली की 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, जिसमें बुराड़ी और देवली शामिल हैं।

दरअसल, भाजपा ने दो सीट अपनी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ दी हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया, ”भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के लिए चुनाव लड़ने हेतु छोड़ने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सीट बुराड़ी से जनता दल (यूनाइटेड) और देवली (एससी) से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।”

एनडीए में शामिल जेडीयू ने दिल्ली की बुराड़ी सीट से शेलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक फेज में वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता 5 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो, आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *