BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, मंगनी लाल मंडल की आरजेडी में घर वापसी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जनवरी 2025, 3:25 PM IST
बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, मंगनी लाल मंडल की आरजेडी में घर वापसी
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है और आरजेडी के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने जेडीयू से अपना नाता तोड़ते हुए आरजेडी में घर वापसी की है।

मंगनी लाल मंडल शुक्रवार को आरजेडी में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है कि हमारे अभिभावक और पिता जी के सहयोगी रहे मंगनी लाल मंडल फिर से पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगनी लाल मंडल के आने से पार्टी को लाभ होगा ही, साथ ही उनके अनुभव से हम समाजवादी युवा बिहार में समाजवाद को और भी ऊंचा उठा सकेंगे। मंगनी लाल मंडल को पार्टी में एक अहम भूमिका दी जाएगी। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

वहीं, आरजेडी में शामिल होने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि वह अपने पुराने घर में वापस लौटकर काफी खुश हैं। पार्टी के संस्थापक लालू यादव उनके नेता रहे हैं और वह हमेशा उनके सहयोगी रहे हैं। लालू यादव के साथ उनका संबंध गहरा था। जेडीयू पर हमला करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वह पांच साल तक जेडीयू में उपाध्यक्ष और सचिव रहे, लेकिन पार्टी में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि जेडीयू में कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया जाता है और खासकर अति पिछड़ों के साथ नाइंसाफी की जाती है। जेडीयू अब सिर्फ कुछ लोगों द्वारा चलाई जा रही है और अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए मंगनी लाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव के प्रयासों से बिहार में जातीय गणना और सरकारी नौकरियों में सुधार हुआ है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू में अब सिर्फ “साढ़े तीन आदमी” हैं, जो पार्टी चला रहे हैं और दलित, अति पिछड़ा वर्ग पार्टी के अंदर भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *