BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 08:22 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

जनता शीला दीक्षित के समय की दिल्ली को याद कर रही : कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जनवरी 2025, 4:57 PM IST
जनता शीला दीक्षित के समय की दिल्ली को याद कर रही : कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार के आने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता शीला दीक्षित के समय वाली दिल्ली को याद कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने कहा, “दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के दौरान लोगों की बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है और लोग प्यार से गले लगाकर बात कर रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है। पिछले कई सालों से सरकार ने कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर माहौल बहुत ही खराब कर दिया है। गलियां टूटी है, सीवर का पानी ओवरफ्लो कर रहा है, गंदगी से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों के घरो में गंदा पानी जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसको हम सुधार सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने पहले जो दिल्ली बनाई थी। लोग उसको वापस चाहते हैं। शीला दीक्षित के साथ हमने दिल्ली के लिए जो काम किया था, उसको याद करते हुए आज लोग दिल्ली के अंदर बदलाव चाहते हैं। जनता यहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज हैं।”

बता दें कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन पिछले दो चुनाव से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं, पिछले कई चुनाव से कांग्रेस यहां पर जीत की कोशिश में लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो गया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होना है। वहीं मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *