BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 02:20 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

अमन जायसवाल के निधन पर दीपिका चिखलिया समेत कई सितारों ने जताया शोक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जनवरी 2025, 6:12 PM IST
अमन जायसवाल के निधन पर दीपिका चिखलिया समेत कई सितारों ने जताया शोक
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता अमन जायसवाल के असामयिक निधन की खबर से फिल्म जगत आहत है। सुधा चंद्रन, दीपिका चिखलिया समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर युवा अभिनेता के निधन पर शोक जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अमन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “अमन जायसवाल… मेरे धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के नायक का एक्सीडेंट हो गया और अब वह नहीं रहे। यह खबर चौंकाने वाली और सोच से परे है। भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें। अमन आपको हमेशा प्यार से याद किया जाएगा, आपकी आत्मा को शांति मिले।”

दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने लिखा, “बहुत ही हैरान करने वाली खबर।”

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में एक ट्रक ने 23 वर्षीय अभिनेता की बाइक को टक्कर मार दी थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन आधे घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोपहर में हिल पार्क रोड पर हुई।

मुंबई डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हिल पार्क रोड पर हुई। आरोपी, ट्रक के चालक ने मोटरसाइकिल सवार (अमन जायसवाल) को टक्कर मार दी। पीड़ित को ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। उन्होंने सोनी टीवी के शो ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे की भूमिका निभाई थी, जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित थी।

अभिनेता ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अमन ने रवि दुबे और सरगुन मेहता स्टारर शो ‘उड़ारियां’ में भी काम किया था।

वह कई टीवी शो में सहायक एक्टर की भूमिका में नजर आए थे। अमन को असली पहचान साल 2023 में प्रसारित टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से मिली थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *