BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 12:41 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  2. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  3. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  4. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  5. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  6. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  7. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  8. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  9. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  10. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  11. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  12. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  13. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  14. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  15. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक

जगदानंद सिंह का राजद में हो रहा अपमान, उनका एनडीए में स्वागत: संतोष सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 9:36 PM IST
जगदानंद सिंह का राजद में हो रहा अपमान, उनका एनडीए में स्वागत: संतोष सिंह
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राजद कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पहली पंक्ति में जगह नहीं दी गई। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने इस पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह को विकसित भारत की सोच के साथ आना चाहिए। वे एनडीए के साथ आए, एनडीए में उनका स्वागत है। वे हमारे चाचा हैं, उनको मेरी सलाह है कि कम से कम अपने समाज की इज्जत और अपनी प्रतिष्ठा बचा लें। अब उनको पूछा भी नहीं जा रहा है। राजद कार्यकारिणी की बैठक में उनको अगली पंक्ति में कहीं जगह नहीं दी गई। मेरा उनसे आग्रह है कि वे एनडीए के साथ जुड़े क्योंकि राजद में तो उनको सम्मान मिलने वाला नहीं है।

जगदानंद सिंह ने लालू परिवार के साथ हमेशा वफादारी निभाई लेकिन तेजस्वी यादव ये सब भूल गए हैं। तेजस्वी यादव अब कोई दूसरा जगदानंद सिंह खोज रहे हैं, इसलिए अब समय आ गया कि जगदानंद को राजद छोड़ देनी चाहिए।

वहीं शनिवार को कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के बघिनी स्थित अपने गांव पहुंचे संतोष सिंह के घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मंत्री संतोष सिंह से मिलने के लिए कोई भी जा रहा है तो पहले पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि बिहार पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन फिर भी बिहार पुलिस किसी भी तरह की कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जिसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

दरअसल बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। कार्यकारिणी ने तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बराबर अधिकार दे दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *