BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 12:57 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  2. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  3. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  4. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  5. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  6. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  7. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  8. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  9. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  10. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  11. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  12. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  13. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  14. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  15. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ रही है : सलमान खुर्शीद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जनवरी 2025, 11:22 PM IST
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ रही है : सलमान खुर्शीद
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव, आर.जी. कर मामला सहित अन्य मुद्दों पर सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर विपक्ष के सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है। चुनाव परिणाम तय करते हैं कि कौन ‘जीरो’ है और कौन नहीं। देखिए, शून्य और 100 में यह अंतर है कि एक हटा लीजिए तो शून्य अगर उसी में ‘जीरो’ लगा दीजिए तो 100 हो जाता है। मैं समझता हूं कि चुनाव परिणाम आने दीजिए फिर इस पर बात करते हैं।”

दरअसल, विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस की भूमिका कुछ भी नहीं है क्योंकि एक दशक से कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है। साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

कोलकाता के आर.जी. कर मामले में आए अदालत के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने कहा, “जो असंतुष्ट हैं वे अपील कर सकते हैं। अपील फाइल करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता। अच्छी बात यह है कि इस मामले में फैसला जल्दी आ गया है। यह स्वागत योग्य है। कई मामलों में हमने देखा है कि फैसला आने में काफी समय लग गया है। इस फैसले के लिए हम बधाई देते हैं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाओं और ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, “बिल्कुल कटना नहीं चाहिए। सभी को जुड़कर रहना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई को मिलकर रहना चाहिए। हम सब एक साथ रहेंगे तो देश का कल्याण होगा।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में होंगे। कहा जा रहा है कि उनकी 14 चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *