BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 03:41 AM
  • 33.89°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

कांग्रेस की स्त्री शक्ति प्रियंका गांधी और युवा शक्ति राहुल गांधी हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 11:49 PM IST
कांग्रेस की स्त्री शक्ति प्रियंका गांधी और युवा शक्ति राहुल गांधी हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

बेलगावी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेलगावी के कित्तूर क्षेत्र की रानी चेनम्मा की तरह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ लड़ी जाने वाला लड़ाई में कोई महिला शक्ति का प्रतीक है, तो वह प्रियंका गांधी हैं। उन्होंने राहुल गांधी को युवा शक्ति का प्रतीक बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी को बाहर से शांत बताते हुए कहा कि वह बेहद शक्तिशाली महिला हैं। उन्होंने कहा, “बेलगावी का कित्तूर क्षेत्र रानी चेनम्मा की जन्मभूमि है, जो एक महान वीर नारी थीं। उन्होंने देश की अस्मिता और लोगों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उसी तरह, अगर बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने वाली कोई महिला शक्ति का प्रतीक है, तो वह प्रियंका गांधी हैं। भले ही वह बाहरी तौर पर शांत नजर आती हैं, लेकिन वह बेहद शक्तिशाली महिला हैं। यदि आप उनसे उलझते हैं, तो आपको पता चलता है कि उनकी शक्ति कितनी गहरी है। जिस तरह से रानी चेनम्मा भयमुक्त और शक्तिशाली थीं, ठीक वैसे ही प्रियंका गांधी हैं। हमारी झांसी की रानी प्रियंका गांधी हैं। मैं सिर्फ उनकी तारीफ नहीं कर रहा, बल्कि वह सच में वैसी ही हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी ने चार-पांच साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया और उसके बाद वह और राहुल गांधी अपनी मां के साथ बड़े हुए। आज पूरे देश में वह पहचानी जाती हैं। जब हमारे परिवार में कोई दुखी होता है तो हम आंसू बहाते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी का दुख कोई नहीं देखता। यही है गांधी परिवार। इसी परिवार को अमित शाह, मोदी और उनके समर्थक गालियां दे रहे हैं। अगर आप में ताकत है तो वह करके दिखाइए, लेकिन जो वे कर रहे हैं, उस पर बुरा बोलने का कोई हक नहीं है। हमारी पार्टी में स्त्री शक्ति प्रियंका गांधी हैं और युवा शक्ति राहुल गांधी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *