BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 06:15 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  2. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  3. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  4. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  5. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  6. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  7. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  8. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  9. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  10. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  11. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  12. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  13. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  14. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  15. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित

सैफ अली खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, नेट से पैक किया गया डक्ट एरिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 12:39 AM IST
सैफ अली खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, नेट से पैक किया गया डक्ट एरिया
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर पर हुए हमले में काफी चोट आई है। इसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। अभिनेता को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।

अभिनेता सैफ अली को मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है।

इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था। क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सब कुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। इससे पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था। इसके अलावा, पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है।

पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले शख्स मोहम्मद शहजाद को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बता दें कि अभिनेता के घर पर चोरी से घुसने वाले शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किए थे। इसके बाद घायल अवस्था में सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनकी सर्जरी सफल रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *