BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:43 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि विवाह सुधार के लिए : शाहनवाज हुसैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 7:38 PM IST
यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि विवाह सुधार के लिए : शाहनवाज हुसैन
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बुधवार को बीएनटी न्यूज़ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तो मुसलमानों के खिलाफ बताए जाने के एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि विवाह सुधार के लिए है।

असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि यूसीसी को सिर्फ मुसलमानों को परेशान करने के लिए बनाया जा रहा है, इस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “देश में संविधान है, क्रिमिनल लॉ को सभी मानते हैं, लेकिन जब सिविल लॉ में बराबरी की बात आती है, तो उस पर ऐतराज हो जाता है। जो मुसलमान यूरोप और इंग्लैंड में रहते हैं, वे वहां के कानून, सिविल लॉ को मानते हैं कि नहीं, अपने देश गोवा में भी मानते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुसलमानों को तंग करने का कोई इरादा नहीं है। बल्कि विवाह सुधार के लिए ये कानून लाया जा रहा है। संविधान निर्माताओं ने भी कहा था कि विवाह सुधार और यूसीसी होना चाहिए, जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।”

दिल्ली में अवैध घुसपैठियों के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, “जो अवैध घुसपैठिए हैं, वे चाहे बांग्लादेशी या फिर रोहिंग्या हों। उन्हें पता है कि भारत में गरीबों की चिंता होती है, मुफ्त में अनाज मिलता है। सरकार कई तरह की योजनाएं लाती है। इसलिए वे यहां पर आ रहे हैं, लेकिन भारत कोई धर्मशाला नहीं है। ऐसा नहीं है कि कोई भी आकर यहां पर बैठ जाएगा। भारत के अंदर जो हमारे नागरिक हैं, उनमें कई गरीबी रेखा के नीचे हैं, जिन्हें सरकार ऊपर लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बांग्लादेशी घुसपैठिए आएंगे, तो हमारा हक मारेंगे। इसलिए बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या देश के लिए खतरा हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *