BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:30 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

केजरीवाल के बयान में दिख रही उनकी बौखलाहट : विनीत यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 9:17 PM IST
केजरीवाल के बयान में दिख रही उनकी बौखलाहट : विनीत यादव
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। केजरीवाल के आरोपों पर अब दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के बयान में उनकी बौखलाहट दिखाई दे रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “केजरीवाल को हार का डर सता रहा है और इसलिए वह बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं। हम भाजपा के साथ हाथ क्यों मिलाएंगे? कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। ये काम आम आदमी पार्टी करती है। अगर साल 2013 में उन्होंने हमारा हाथ नहीं पकड़ा होता तो वो आज यहां नहीं खड़े होते।”

विनीत यादव ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के चुनाव लड़ने पर कहा, “जो व्यक्ति जेल में बैठा है और उस पर दंगों समेत कई आरोप लगे हैं, मेरा मानना है कि उसे चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।”

उन्होंने दिल्ली चुनाव पर कहा, “दिल्ली में जो भी काम हुआ है, वह शीला दीक्षित की सरकार में हुआ है। आप खुद लोगों से जाकर पूछ सकते हैं कि दिल्ली में किसने काम किया है। आज दिल्ली के लोग शीला दीक्षित को याद कर रहे हैं। पिछले 10 सालों से दिल्ली में आप की सरकार है। दिल्ली में कांग्रेस ने जो वादा किया है, उसे पूरा करके दिखाएंगे, अगर हमारी सरकार यहां बनती है।”

आप ने इस सीट से दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने विनीत यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने उमंग बजाज को टिकट दिया है।

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट एक समय भाजपा का गढ़ थी। हालांकि, अब यहां आम आदमी पार्टी (आप) का दबदबा है। 1993 से 2020 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो यहां चार बार बीजेपी, दो बार आप और एक बार कांग्रेस का विधायक चुना गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *