BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 03:40 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़ रही आदिवासी उद्यमियों की भूमिका: केंद्र
  2. वक्फ बोर्ड मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  3. कांग्रेस मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक मानती है : सैयद अफशान चिश्ती
  4. वक्फ संशोधन विधेयक को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून का नाम भी बदला
  5. कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में ली शपथ
  6. ‘मुस्लिम धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नहीं’, वक्फ विधेयक पर पार्टी में असंतोष के बीच जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा का बयान
  7. दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना शुरू, 10 लाख रुपये का मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज
  8. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि
  9. बाबू जगजीवन राम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी
  10. मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
  11. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  12. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  13. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  14. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  15. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन

पश्चिम बंगाल: अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 9:16 PM IST
पश्चिम बंगाल: अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नोआखाली में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर हालत में टीएमसी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से घायल स्थानीय टीएमसी नेता की पहचान कृष्णपद मंडल के रूप में हुई है। जब वह नोआखाली क्षेत्र में अपनी बाइक से जा रहे थे, तब उन्हें नजदीक से गोली मारी गई।

चश्मदीदों के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावरों ने मंडल को नजदीक से गोली मारी और फरार हो गए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर बाहरी थे। कृष्णपद मंडल को कोलकाता के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पर हमले का कारण राजनीतिक था या व्यक्तिगत। मंडल पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों के बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हालांकि, स्थानीय लोगों के एक वर्ग का कहना है कि क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी में अंदरूनी कलह मंडल पर हमले का एक कारण हो सकता है। नोआखाली, दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी करते हैं।

जनवरी के महीने में यह तीसरी घटना है। पहली दो घटनाएं पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र के मालदा जिले में हुई थीं। इस महीने के पहले सप्ताह में मालदा जिले के इंग्लिश बाजार नगर पालिका के तृणमूल कांग्रेस पार्षद दुलाल साकर उर्फ ​​बाबला की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, 14 जनवरी को मालदा जिले के कालियाचक में एक प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता हसन शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *