BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 11:08 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है : कैलाश गहलोत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 10:08 PM IST
आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है : कैलाश गहलोत
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। इस बार जनता भाजपा को नई उम्मीद के रूप में देख रही है।

आप से भाजपा में आए कैलाश गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी से दिल्ली की जनता परेशान हो चुकी है। इसका कारण यह है कि जो वादे आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किए थे, उन वादों को अभी तक इस पार्टी ने पूरा नहीं किया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि इस पार्टी ने अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिसकी वजह से लोगों के बीच में काफी रोष है।

उन्होंने कहा कि यह काफी हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली की जनता अब-भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त है। यहां के लोगों की मूलभूत सुविधाएं अब-भी पूरी नहीं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बर्बाद किया है। ऐसी स्थिति में यहां की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार हम किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को सत्ता बेदखल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

इससे पहले 23 जनवरी को कैलाश गहलोत द्वारका के भरथल गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस बार हर तरफ से यही आवाज आ रही है कि “इस बार भाजपा की सरकार”।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और उसी नतीजा है कि अब यहां लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस पार्टी ने इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद अब तक दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *