BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:43 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

चीन सरकार हमेशा नागरिकों को प्राथमिकता देती है : श्रीलंका के राष्ट्रपति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 11:24 PM IST
चीन सरकार हमेशा नागरिकों को प्राथमिकता देती है : श्रीलंका के राष्ट्रपति
Read Time:3 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

बीजिंग। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का इंटरव्यू किया।

इस मौके पर दिसानायके ने कहा कि कोई भी लक्ष्य या योजना बनाते समय या कोई नीति लागू करते समय चीन सरकार हमेशा नागरिकों को प्राथमिकता देती है। श्रीलंका की वर्तमान सरकार भी नागरिकों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से कार्य करती है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात में हमने मुख्य तौर पर श्रीलंका और चीन के बीच संबंधों को मजबूत करने और विकसित करने पर चर्चा की। श्रीलंका और चीन के बीच मित्रवत संबंधों का लंबा इतिहास है। दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान का इतिहास हजार साल पुराना है। मुझे विश्वास है कि वर्तमान चीन यात्रा और चीनी नेताओं के साथ मुलाकात के जरिए श्रीलंका और चीन के बीच संबंध वर्तमान आधार पर एक नए चरण में प्रवेश करेंगे।

दिसानायके ने आगे कहा कि वर्ष 2004 में कृषि मंत्री की हैसियत से मैंने चीन की यात्रा की थी। अब बीस साल बीत गए हैं। पिछले बीस सालों में चीन ने अर्थव्यवस्था, समाज और तकनीक आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। वर्तमान यात्रा में मैं चीन में हो रहे परिवर्तन को महसूस कर रहा हूं। प्रौद्योगिकी अनुसंधान में मिली प्रगति के सहारे चीन का विकास तेजी से हो रहा है। एयरोस्पेस, सड़क और पुल निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के विकास से चीनी जनता की असीम बुद्धिमता और दृढ़ संकल्प दर्शाता है।

दिसानायके ने यह भी कहा कि वैश्विक गरीबी उन्मूलन में चीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आदर्श मिसाल पेश की। श्रीलंका में भी गरीबी की समस्या मौजूद है। गरीबी उन्मूलन श्रीलंका सरकार का मुख्य लक्ष्य है। चीन का अनुभव हमारे लिए बहुत अहम है।

दिसानायके ने कहा कि चीन श्रीलंका का सबसे भरोसेमंद आर्थिक साझेदार है। हम चीन के साथ साझेदारी मजबूत करना चाहते हैं और चीन के साथ आर्थिक आदान-प्रदान, विशेषकर चीन को निर्यात बढ़ाना चाहते हैं। विश्वास है कि श्रीलंका और चीन आपसी लाभ वाले और मजबूत आर्थिक व व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे।

दिसानायके ने आगे कहा कि चीन द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल दुनिया की विविधता का संरक्षण करती है और दुनिया के बेहतर विकास में समर्थन करती है। इन तीन वैश्विक पहलों ने दुनिया का नया अध्याय जोड़ा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *