BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 04:47 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

कांग्रेस-भाजपा को दिल्ली की जनता नकार चुकी है : दीपक सिंगला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 11:34 PM IST
कांग्रेस-भाजपा को दिल्ली की जनता नकार चुकी है : दीपक सिंगला
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक सिंगला ने कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए रविवार को दावा किया कि जनता उन्हें नकार चुकी है और राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर आप की सरकार बनेगी।

दीपक सिंगला ने कहा, “कांग्रेस-भाजपा को दिल्ली की जनता नकार चुकी है। इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है।”

उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि आज देश धूमधाम से गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। आठ-दस साल में दिल्ली की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन खराब होती जा रही है। भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल को गालियां तो खूब देते हैं, लेकिन दिल्ली की कानून-व्यवस्था को संभालने में वे नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि सड़कों पर महिलाएं चलने से डरती हैं।

विश्वास नगर के बारे में आप प्रत्याशी ने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक लोगों के बीच में नहीं आते हैं। पिछले 12 साल से इस विधानसभा में काम नहीं किया गया है। यहां की जनता बदलाव चाहती है। यहां बदलाव होने जा रहा है। विश्वास नगर की सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाएगी।

बता दें कि इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा साल 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार जीत चुके हैं। साल 2020 के चुनाव में उन्हें 65,830 वोट मिले थे। वहीं, आप के प्रत्याशी दीपक सिंगला को 49,373 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी गुरु चरण सिंह राजू को 7,881 वोट मिले। इससे पहले 2015 के चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा को 58,124 और आप के डॉ. अतुल गुप्ता को 47,966 वोट मिले थे।

कांग्रेस से नसीब सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 20,634 वोट मिले। साल 2013 में भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा जीते उन्हें 44,801 वोट मिले। कांग्रेस के नसीब सिंह को 37,002 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। डॉ. अतुल गुप्ता को 30,388 वोट मिले।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *