BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 01:18 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  2. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  3. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  4. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  5. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  6. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  7. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  8. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  9. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  10. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  11. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  12. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  13. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  14. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  15. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

भाजपा मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है : भरतसिंह सोलंकी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 12:24 PM IST
भाजपा मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है : भरतसिंह सोलंकी
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

इंदौर। 76वें गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी ने बीएनटी न्यूज़ से बात की।

भरतसिंह सोलंकी ने कहा, “कांग्रेस परिवार ने तीन गांधी खो दिए। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। पूरा देश और दुनिया उन्हें समझती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी, मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के प्रयास में, नई अफवाहें और गलत सूचनाएं फैला रही है।”

संविधान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, “हम लोग संविधान में विश्वास करते हैं और संविधान में सामाजिक न्याय के साथ-साथ सेक्युलरिज्म की बात भी की गई है। ये लोग कह रहे हैं कि आजादी हमें 1947 में नहीं मिली।”

“आजादी तो हमें राम मंदिर बनने के बाद मिली। भाजपा के लोग देश के युवाओं को गुमराह करना चाहते हैं। देश के इतिहास से छेड़छाड़ करना चाहते हैं। भाजपा देश के असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।” उन्होंने कहा कि “देश को आजादी के बाद कैसे चलाना है इसके लिए बाबा भीमराव अंबेडकर ने एक्सपर्ट की राय से संविधान बनाया। यह संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है। यह देश संविधान से चलेगा। लेकिन, केंद्रीय गृह मंत्री संसद में भीमराव अंबेडकर पर भद्दा मजाक करते हैं।”

अमृतसर में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के प्रयास पर कांग्रेस नेता ने कहा कि “बाबा साहेब पूरी जनता के राजपुरुष थे। लोकतंत्र को बचाना है। मौलिक अधिकार बरकरार रखना है। कुछ लोग जो सामाजिक न्याय को तोड़ना चाहते हैं। देश की जनता इसके खिलाफ खड़ी है।” बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में बाबा साहेब की मूर्ति पर एक युवक चढ़ गया और मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया। इसके सामने रखे संविधान को आगे में फेंक दिया। इस पूरे मामले के बाद से पंजाब सरकार पर तमाम राजनीतिक दलों ने कड़ा प्रहार किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *