BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 26 अप्रैल 2025 09:08 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने साल 2024 के जारी किए आंकड़े, लगभग 23 लाख विदेशी पर्यटकों ने किया भ्रमण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 10:16 PM IST
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने साल 2024 के जारी किए आंकड़े, लगभग 23 लाख विदेशी पर्यटकों ने किया भ्रमण
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। ‘योगी के यूपी’ की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जारी आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष बात यह है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 7 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

योगी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयत्न किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 से राज्य घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। विदेशी पर्यटकों का आना भी इस उपलब्धि की प्राथमिकता है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 64,90,76,213 पर्यटक आए, जबकि 2023 में कुल 48,01,27,191 पर्यटकों का आना हुआ था। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 16,89,49,022 की वृद्धि हुई। बीते वर्ष 22,69,067 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2023 में 16,01,503 विदेशी पर्यटक थे। इस प्रकार एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 6,67,564 की वृद्धि दर्ज की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में वहां कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 5,75,70,896 थी। इस प्रकार एक वर्ष में 10,68,48,626 की वृद्धि हुई है। काशी में वर्ष 2024 में 11,00,97,743 श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में कुल 10,18,67,618 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार पर्यटकों की संख्या में 82,30,125 की वृद्धि दर्ज हुई है। मथुरा में इस वर्ष 9,00,81,788 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में 7,79,27,299 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार 1,21,54,489 की वृद्धि हुई है। प्रयागराज में वर्ष 2024 में 5,12,62,806 पर्यटक आए, जबकि वर्ष 2023 में 506,71,622 पर्यटक पहुंचे थे। इस प्रकार 5,91,184 पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।

विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2024 में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां कुल 1,77,75,561 पर्यटक आए, जिसमें 14,65,814 विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 11,00,97,743 श्रद्धालु आए, जिसमें 3,09,932 पर्यटक विदेशी थे। इसी प्रकार, कुशीनगर में कुल 22,42,913 पर्यटक आए, जिसमें 2,51,251 विदेशी पर्यटक पहुंचे। कृष्ण नगरी मथुरा में वर्ष 2024 में कुल 9,00,81,788 श्रद्धालु आए, जिसमें 1,36,079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में कुल 16,44,19,522 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें 26,048 विदेशी पर्यटक हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *