BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 01:17 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि
  2. बाबू जगजीवन राम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी
  3. मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
  4. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  5. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  6. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  7. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  8. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  9. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  10. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  11. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  12. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  13. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  14. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  15. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 2:22 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी’
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा नेताओं के महाकुंभ में स्नान को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद भाजपा नेता उनकी आलोचना कर रहे हैं। खड़गे ने सवाल किया कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को घोर हिंदू विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के कारण ही पाकिस्तान में हिंदू और सिख आज शून्य हो गए हैं। बांग्लादेश में भी जो हो रहा है, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का विरोध किया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी बयान दिया था कि अगर हम सत्ता में आए तो राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का ढांचा फिर से बनाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि आपने महाकुंभ में स्नान करने वाले करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। सिर्फ अमित शाह और राजनाथ सिंह का नहीं, बल्कि उन 10 करोड़ हिंदुओं का भी अपमान किया, जिन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। आने वाले दिनों में 26 फरवरी तक 30 करोड़ से ज्यादा हिंदू इस महाकुंभ में शामिल होंगे और यह सब कांग्रेस के बयान से अपमानित होंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश के महू में ‘संविधान रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अरे भाई, गंगा में डुबकी लेने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या इससे आपको पेट भरने के लिए खाना मिलता है? मैं किसी की आस्था पर चोट नहीं लगाना चाहता हूं, अगर किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। लेकिन, आप बताइए, जब बच्चा भूखा है, बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही है, ऐसे समय में ये लोग जाकर हजारों रुपये खर्च करके डुबकियां मार रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *