BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 05:11 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 9:20 PM IST
वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। वाल्मीकि समाज के नेता और वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल मंगलवार को अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उदय गिल ने अपनी संस्था ‘वाल्मीकि चौपाल’ के माध्यम से पूरी दिल्ली में दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में वाल्मीकि, दलित और वंचित समाज के लोगों के विकास के लिए काम करने वाली संस्था ‘वाल्मीकि चौपाल’ के अध्यक्ष उदय गिल कई सालों से दलित उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। आज पूरी दिल्ली से इनके समर्थक आए हैं। उदय गिल को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। उदय गिल 40 साल तक एनडीएमसी में कार्यरत रहे और कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। उनके आने से न केवल हमें नई दिल्ली विधानसभा में फायदा होगा, बल्कि दलित समाज को एकजुट करने और उनके उत्थान के लिए काम करने में दिल्ली सरकार को भी मदद मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि वाल्मीकि समाज के नेता और एनडीएमसी में लंबे समय तक कार्यरत रहे उदय गिल समाज के हर वर्ग के लिए शिक्षा, इलाज, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बात करने वाली अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर अपने तमाम साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इनके आने से नई दिल्ली विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं, उदय गिल ने कहा कि हम उन घरों में दीपक जलाने जा रहे हैं, जहां सदियों से अंधेरा है। हम मुद्दों की बात करते हैं। रोटी, कपड़ा और मकान एक आम आदमी की जरूरत है। सभी के लिए रोजगार, शिक्षा, सड़क, अस्पताल हमारा विजन है। मैं यह शपथ लेता हूं कि इस विजन के तहत मैं आम आदमी पार्टी परिवार के साथ कदम मिलाकर चलूंगा। मैं इस परिवार में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दूंगा। नई दिल्ली हमारी विधानसभा है। हमारे साथ वाल्मीकि समाज के सभी प्रमुख लोग हैं। हम अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *