BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:45 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  2. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  3. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  4. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  5. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  6. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  7. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  8. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  9. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  10. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  11. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  12. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  13. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  14. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  15. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत

प्रगति यात्रा : बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे, 580 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 9:43 PM IST
प्रगति यात्रा : बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे, 580 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 62 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान’ के तहत अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। ‘जल जीवन हरियाली अभियान’ के अंतर्गत मां कामाख्या पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और इसका जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों की पेंटिंग, चित्र प्रदर्शनी, अभिनय, नृत्य विधा, जूट आर्ट और सिक्की आर्ट के बने उत्पादों एवं विभिन्न कार्यों को भी देखा। उन्होंने बच्चों के सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीविकोपार्जन के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कन्या मध्य विद्यालय, मजरा का निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्थल अवलोकन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने अपने पूर्णिया दौरे के क्रम में कई घोषणाएं भी की। उन्होंने पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने का आश्वासन लोगों को दिया। इसके अलावा, उन्होंने माता पूरन देवी मंदिर के परिसर का विकास और सौंदर्यीकरण के साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए नए संपर्क पथ का निर्माण कराने की घोषणा की।

उन्होंने पूर्णिया शहर में नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण और काझा-कोठी को पर्यटक स्थल के रूप में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कराने की भी घोषणा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *