BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 01:13 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

इटली : विवादास्पद प्रवासी ट्रांसफर कार्यक्रम फिर से शुरू, अल्बानिया भेजे गए शरणार्थी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 11:07 PM IST
इटली : विवादास्पद प्रवासी ट्रांसफर कार्यक्रम फिर से शुरू, अल्बानिया भेजे गए शरणार्थी
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

रोम। इटली ने फिर से अपने विवादास्पद कार्यक्रम के तहत शरणार्थियों को अल्बानिया भेजना शुरू कर दिया है। यह कदम रोम के जजों की तरफ से स्थानांतरण के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के कुछ महीने बाद उठाया गया है।

रविवार को एक इतालवी नौसेना पोत ने 49 शरणार्थियों को अल्बानिया भेजा। यह कदम इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की प्रवासियों की संख्या को कम करने की योजना का हिस्सा है।

यह योजना विवादास्पद है क्योंकि अल्बानिया यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य नहीं है, जिससे शरणार्थियों को ईयू के शरण नियमों के तहत सुरक्षा नहीं मिलती। आलोचकों का कहना है कि यह कार्यक्रम महंगा और अप्रभावी है, क्योंकि इसका खर्च 800 मिलियन यूरो (करीब 840 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है और यह इटली में आने वाले सभी प्रवासियों का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही कवर करेगा।

2024 में 66,000 से अधिक शरणार्थी इटली पहुंचे, जो पिछले साल के 158,000 से काफी कम हैं। अक्टूबर 2023 में इटली ने अल्बानिया में दो नए केंद्रों में प्रवासियों को स्थानांतरित करना शुरू किया। ये केंद्र शेंगजिन और जियाडे शहरों में स्थित हैं। इन केंद्रों में प्रवासियों को पहचान प्रक्रियाओं से गुजरना होगा जब तक कि उन्हें इटली अधिकारी उनके शरण अनुरोधों पर निर्णय नहीं ले लिया जाए।

इटली ने नवंबर 2023 में अल्बानिया के साथ एक पांच साल का समझौता किया, जिसके तहत इन केंद्रों में उन प्रवासियों को रखा जाएगा जिन्हें इतालवी नौसेना और तट रक्षक द्वारा भूमध्य सागर में बचाया गया है और जो इटली में शरण लेना चाहते हैं।

इस योजना के तहत केवल उन प्रवासियों को भेजा जाएगा जिनके देश को इटली सुरक्षित मानता है, लेकिन नाबालिग, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य इससे बाहर रहेंगे।

इस योजना को लेकर घरेलू और यूरोपीय स्तर पर काफी विवाद है। वामपंथी राजनीतिक दल और मानवाधिकार समूहों का कहना है कि अल्बानिया में शरणार्थियों के अधिकारों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं की जाएगी।

वहीं, दक्षिणपंथी राजनीतिक दल इसे अनियमित प्रवासन को नियंत्रित करने के लिए एक प्रभावी तरीका मानते हैं। इस परियोजना का संचालन इतालवी आंतरिक मंत्रालय करेगा, और केंद्रों में इटली के कर्मचारी काम करेंगे, जबकि अल्बानिया सुरक्षा प्रदान करेगा।

अल्बानिया में प्रवासियों की संख्या 3,000 से अधिक नहीं होने दी जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *