BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:34 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

यमुना नदी पर केजरीवाल ने सफेद झूठ बोला, एफआईआर दर्ज होनी चाहिए: संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 11:54 AM IST
यमुना नदी पर केजरीवाल ने सफेद झूठ बोला, एफआईआर दर्ज होनी चाहिए: संदीप दीक्षित
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से सबूत मांगे हैं।

दरअसल, केजरीवाल के इस बयान के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

केजरीवाल के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने भी शिकायत की। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “केजरीवाल द्वारा यह सफेद झूठ बोला गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के बयान से किनारा किया है। चुनाव आयोग में शिकायत की है। दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर मैंने अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और इन पर एफआईआर होनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “केजरीवाल को झूठ बोलने की गंभीर आदत है। उन्हें लगता है कि जितना वह झूठ बोलेंगे उतना वोट पाएंगे।”

राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान शीशमहल का जिक्र किया। इस पर कांग्रेसी नेता ने कहा, “हमारी लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों से है। लेकिन, जिनकी सरकार है हम तो उन पर हमला करेंगे। सरकार भाजपा की दिल्ली में नहीं है। सरकार आम आदमी पार्टी की है तो सवाल तो उन पर उठाएंगे। भाजपा की एमसीडी में सरकार थी। हम लोगों ने सवाल उठाए तो दिल्ली की जनता ने भाजपा को एमसीडी से बाहर कर दिया। भाजपा को लोग पहले ही अस्वीकार कर चुके हैं अब दिल्ली की जनता भी यह मान चुकी है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता नहीं चला सकती है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और हम लोग सरकार बनाएंगे।”

महाकुंभ में हुई भगदड़ पर कांग्रेस नेता ने कहा, “यह दुखद घटना है। मैं प्रशासन से चाहूंगा कि वह इस मामले को देखें। हम लोगों को बताया गया था कि महाकुंभ में व्यवस्था बहुत अच्छी है। लेकिन, चूक हुई होगी। इस घटना में जो हताहत हुए हैं उनके लिए मैं अपनी और कांग्रेस पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट करता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *