BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:44 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

अमृतसर : फायर विभाग के कर्मचारियों ने लगाई थी बाबासाहेब की प्रतिमा के पास सीढ़ी, सामने आया वीडियो

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 12:08 PM IST
अमृतसर : फायर विभाग के कर्मचारियों ने लगाई थी बाबासाहेब की प्रतिमा के पास सीढ़ी, सामने आया वीडियो
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

अमृतसर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित किए जाने के मामले में अब नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फायर विभाग के कर्मचारियों ने ही बाबासाहेब की प्रतिमा के पास सीढ़ी लगाई थी।

26 जनवरी को हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, अब घटना से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 2025 की रात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि 25 जनवरी की रात 8:45 बजे के करीब नगर निगम के फायर विभाग की गाड़ी बाबासाहेब की प्रतिमा के नजदीक पहुंची थी। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 8:57 बजे सीढ़ी को प्रतिमा के पास लगा दिया। यह सीढ़ी 25 जनवरी की पूरी रात वही लगी रही और गणतंत्र दिवस वाले दिन भी सीढ़ी को प्रतिमा के पास से नहीं हटाया गया।

आरोपी ने 26 जनवरी की सुबह को इसी सीढ़ी का इस्तेमाल कर बाबासाहेब की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मूर्ति के नीचे रखी संविधान की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की कड़ी निंदा की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था, “श्री अमृतसर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटना बेहद निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाला चाहे कोई भी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी। पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन को इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *