BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 06:14 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव : भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चुनी गईं नई मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 9:30 PM IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव : भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चुनी गईं नई मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं हैं। उन्होंने आप की उम्मीदवार प्रेम लता को हराया है। बबला को 19 वोट मिले, जबकि प्रेम लता के पक्ष में 17 वोट पड़े।

दरअसल, मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। चुनाव में कुल 36 वोट पड़े थे। चंडीगढ़ में भाजपा के 16 पार्षद हैं और उन्हें जीत के लिए 19 वोट की जरूरत थी। चंडीगढ़ नगर निगम में आप के 13 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। आप और कांग्रेस के कुछ पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई है।

इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने 19 वोटों के साथ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार के पक्ष में 19 और भाजपा उम्मीदवार बिमला दुबे के पक्ष में 17 वोट पड़े थे।

सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीतने पर जसबीर सिंह बंटी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “मैं चंडीगढ़ के सांसद और सभी पार्षदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया। मैं सभी को आश्वासन देता हूं, चंडीगढ़ के जो भी काम रुके हुए हैं, मैं उन्हें पूरा कराऊंगा।”

उन्होंने मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा, “जिन्होंने भी चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है, पार्टी उन पर जरूर कार्रवाई करेगी। सांसद मनीष तिवारी क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई करेंगे।”

साथ ही कांग्रेस की उम्मीदवार तरुणा मेहता को डिप्टी मेयर पद पर जीत मिली है। तरुणा मेहता को 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले हैं।

चंडीगढ़ मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मतदान गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ था और थोड़ी देर के बाद नतीजे घोषित किए गए।

उल्लेखनीय है कि आप उम्मीदवार 46 वर्षीय प्रेम लता भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं। वह वर्तमान में एक सरकारी स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाती हैं।

वहीं, भाजपा नेता हरप्रीत बबला दूसरी बार पार्षद बनी हैं। वह सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल की बेटी हैं और उनकी शादी पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बबला से हुई है, जो पहले कांग्रेस में थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *