BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 03:42 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  2. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  3. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  4. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  5. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  6. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  8. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  9. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  10. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  11. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  12. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  13. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  14. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  15. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक

दिल्ली : ‘आप’ नेता पानी की बोतल भाजपा मुख्यालय के बाहर छोड़कर लौटे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 9:32 PM IST
दिल्ली : ‘आप’ नेता पानी की बोतल भाजपा मुख्यालय के बाहर छोड़कर लौटे
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। यमुना में अमोनिया के बढ़े स्तर के आरोप पर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में घमासान लगातार जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछते हुए एक पत्र जारी किया है और उनसे स्पष्टीकरण के साथ ही सबूत मांगे हैं। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार प्रदर्शन भी कर रही है। इसी कड़ी में ‘आप’ के नेताओं ने पार्टी कार्यालय से भाजपा मुख्यालय तक एक मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने हाथों में पानी की बोतल ले रखी थी। इस पानी की बोतल पर चार अलग-अलग नाम लिखे हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह वही पानी की बोतल है, जिसमें अमोनिया का स्तर 7 पीपीएम तक है।

आम आदमी पार्टी के नेता इन बोतलों को लेकर भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़े थे। उनका कहना था कि पानी की बोतल अमित शाह, नायब सिंह सैनी, वीरेंद्र सचदेवा के अलावा राहुल गांधी को देना चाहते हैं।

हालांकि, उन्हें पुलिस ने भाजपा मुख्यालय से कुछ दूर पहले ही रोक लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता इन बोतलों को एक पेड़ के पास रखकर वापस लौट आए। उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि पानी की बोतलों को भाजपा मुख्यालय तक पहुंचा दिया जाए।

इन सभी पानी की बोतलों पर नेम स्लिप भी लगी हुई थी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम लिखा था। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम भी लिखा गया था।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर यह पानी पूरी तरीके से साफ है तो सभी नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसे सभी के सामने पीकर दिखाएं, तब हम मानेंगे कि हमने गलत आरोप लगाया है और हम अपनी गलती की माफी भी मांगेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *