BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 09:25 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश का विशेष ख्याल रखा जाए : सीएम सुक्खू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:35 AM IST
केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश का विशेष ख्याल रखा जाए : सीएम सुक्खू
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

सोलन। संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री हिमाचल सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश का विशेष ख्याल रखा जाए।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए पूरा धन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाए। सीएम ने यह बयान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के बेटे संजय शांडिल के रिटायरमेंट पार्टी में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

सीएम ने कहा कि रेलवे लाइन जो हिमाचल में आनी है उसके बनाने के लिए आधा खर्चा हिमाचल सरकार को देना पड़ता है। वहीं, रेलवे लाइन बिछाने के लिए जो जमीन का मुआवजा लोगों को देना है वह भी हिमाचल सरकार को देना पड़ता है। जिसके चलते वह बद्दी से चंडीगढ़ बनने वाले रेल मार्ग के लिए 186 करोड़ और बिलासपुर रेल लाइन के लिए 1,100 करोड़ रुपये के करीब हम रेल विभाग को दे चुके हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र जब रेलवे परियोजनाएं लगाए, तो रेलवे अपने पैसे से लगाए। हमारे बजट से जब पैसा जाता है तो तो उसमें थोड़ी असमानता आ जाती है

उन्होंने कहा कि हमें एयरपोर्ट एक्सपेंशन के लिए भूमि का अधिग्रहण करना है। भूमि ही तीन हजार करोड़ से साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की होगी। हमारे साधन कम हैं। हमारे 52 हजार करोड़ का बजट कम है। हम टूरिज्म स्टेट कहलाते हैं, हम एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बड़ा एयरपोर्ट आज तक नहीं बना सके। इन सब योजनाओं पर हमारी नजर केंद्र सरकार के बजट पर रहती है कि क्या वो हिमाचल प्रदेश के लिए इस प्रकार की योजनाओं की घोषणा करेंगे। प्रदेश में पिछली बार प्राकृतिक आपदा में कोई पैसा नहीं मिला। राज्य सरकार के लिए स्पेशल रिलीफ पैकेज कोई केंद्र सरकार के बजट में होगा, तो उसे हिमाचल प्रदेश को सौगात मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *