BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 12:21 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बाबू जगजीवन राम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी
  2. मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
  3. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  4. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  5. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  6. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  7. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  8. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  9. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  10. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  11. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  12. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  13. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  14. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  15. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया

महंतों ने किया साफ, मौनी अमावस्या के दिन सभी 13 अखाड़ों ने किया स्नान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 10:34 PM IST
महंतों ने किया साफ, मौनी अमावस्या के दिन सभी 13 अखाड़ों ने किया स्नान
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद साधु-संतों के अमृत स्नान को लेकर कई अखाड़ों के महंतों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने को गलत ठहराते हुए कहा कि सभी 13 अखाड़ों ने उस दिन सादगी के साथ संगम स्नान किया था।

महाराज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने वीडियो के माध्यम से कहा, “सनातन परंपरा के बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में 29 जनवरी को जो दुखद घटना हुई, उस पर सभी संतों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगर ऐसा कहा है कि अखाड़ों ने स्नान नहीं किया तो यह एक सफेद झूठ है। दोपहर बाद दो बजे से लेकर 7.30 बजे तक सभी 13 अखाड़ों ने स्नान किया है। सभी अखाड़ों ने सादगीपूर्ण ढोल-नगाड़े और शाही जुलूस के बिना पैदल जाकर स्नान किया। ऐसे में अगर इसको लेकर भ्रांति फैलाई जाती है, तो मैं इसका खंडन करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैं आश्वस्त करता हूं कि हम उनके साथ हैं और रहेंगे। वसंत पंचमी पर भी श्रद्धा के साथ हम स्नान करेंगे।”

उदासीन बड़ा अखाड़ा से वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने कहा, “मौनी अमावस्या के दिन सभी 13 अखाड़ों, महामंडलेश्वरों और महंतों ने सादगी पूर्वक संगम पर सर्वप्रथम अपने इष्टदेव को स्नान कराया और उसके बाद स्वयं स्नान किया। अखिलेश यादव एक बहुत बड़ा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और इसको लेकर सनातनियों में बहुत आक्रोश है। महाकुंभ हादसे में जिनकी मृत्यु हुई, उनके लिए हमने प्रार्थना और संवेदना व्यक्त की है।”

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, “महाकुंभ के पावन पर्व को लेकर राजनीतिक लोग जो कह रहे हैं, वह बहुत दुखद है। सभी 13 अखाड़े और संत सीएम योगी के साथ हैं। विपक्ष ने हादसे पर जो राजनीति करने का काम किया है, वह क्षमा योग्य नहीं है। जहां तक स्नान की बात है, तो सभी 13 अखाड़ों ने महाकुंभ में शाही स्नान किया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *