BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 01:50 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

कांग्रेस के समर्थन के बिना दिल्ली में नहीं बनेगी कोई सरकार : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 12:02 AM IST
कांग्रेस के समर्थन के बिना दिल्ली में नहीं बनेगी कोई सरकार : दीपेंद्र सिंह हुड्डा
Read Time:3 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को एक बड़ा दावा किया। हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में कोई भी सरकार कांग्रेस के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। दीपेंद्र हुड्डा ने ये बात रव‍िवार को ग्रेटर कैलाश विधानसभा के शाहपुर जाट गांव में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

सभा में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी के पक्ष में वोट मांगे और कहा कि हमारे युवा और बेहतरीन उम्मीदवार गर्वित सिंघवी इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। शाहपुर जाट में जो ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ, वह महज शाहपुर जाट तक सीमित नहीं रहेगा। चिराग दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में भी एकतरफा वोट गर्वित सिंघवी के पक्ष में जाएगा और यहां से कांग्रेस की जीत पक्की है।

बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। यह साफ दिख रहा है कि दिल्ली में अगली सरकार बिना कांग्रेस के समर्थन के नहीं बन सकती। कांग्रेस अब दिल्ली में एक निर्णायक भूमिका में आ चुकी है। चुनावी नतीजे इस बात का प्रमाण देंगे कि दिल्ली में विकास केवल कांग्रेस के शासन में हुआ था। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं, लेकिन जनता इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि दिल्ली का असली विकास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रोड शो और जनसभाओं का कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से लाभ हो रहा है। इसका असर आगामी चुनाव नतीजों पर साफ नजर आएगा।

कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हम जिस राजनीति का रुख बदलने आए हैं, वह जनता तक पहुंच चुका है। यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग हमें सुनने और देखने के लिए आ रहे हैं। शाहपुर जाट ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में लोगों का समर्थन हमें देखने को मिल रहा है। हम इस जनसैलाब को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम इस समर्थन को सही दिशा में ले जाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का संदेश अब हर गांव, हर शहरी इलाके में फैल चुका है और इससे चुनावी परिणाम में कांग्रेस की जीत निश्चित प्रतीत हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *