BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:47 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल को दी राहत, वापस लिया राजद्रोह का केस, जताया आभार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 10:44 AM IST
गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल को दी राहत, वापस लिया राजद्रोह का केस, जताया आभार
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा के विधायक हार्दिक पटेल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज राजद्रोह में मामले को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। हार्दिक पटेल ने गुजरात की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित भाई शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल का आभार व्यक्त किया।

हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”गुजरात में हुए पाटीदार आंदोलन के दौरान मेरे समेत समाज के अनेक युवाओं पर लगे गंभीर राजद्रोह समेत के मुकदमे आज भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने वापिस लिए है। मैं समाज की ओर से गुजरात की भाजपा सरकार का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आगे एक्स पोस्ट में लिखा,”पाटीदार आंदोलन से गुजरात में बिन आरक्षित वर्गों के लिए आयोग-निगम बना, 1000 करोड़ की युवा स्वावलंबन योजना लागू हुई और देश में आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10% आरक्षण का लाभ मिला हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल पुनः दिल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं।”

गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन साल 2015 में हुआ था। पाटीदार अनामत आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल और कई लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

साल 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। फिलहाल हार्दिक पटेल अहमदाबाद जिले के वीरमगाम से विधायक हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *