BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:21 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

दिल्ली में हलचल तेज, आला अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के न‍िर्देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 3:56 PM IST
दिल्ली में हलचल तेज, आला अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के न‍िर्देश
Read Time:3 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार चुके हैं। इन सब के बीच, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से एक बड़ा आदेश जारी किया किया गया है। आला अधिकारियों को तत्काल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) द्वारा जारी न‍िर्देश में कहा गया है कि किसी भी दस्तावेज़, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य सरकारी सामग्री को बिना अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जाए। यह निर्देश सभी संबंधित शाखाओं और विभागों के अधिकारियों को जारी किया गया है, ताकि सचिवालय के तहत रिकॉर्ड, फाइल, दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह न‍िर्देश दिल्ली सचिवालय के साथ-साथ मंत्रियों के सचिवालय कार्यालयों और कैंप कार्यालयों पर भी लागू होगा। इन कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को भी इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस न‍िर्देश को सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के साथ जारी किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी रिकॉर्ड और डेटा की सुरक्षा में कोई कमी न हो।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 48 सीटों पर लीड कर रही है, तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की।

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने इस सीट से 1,844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

इसके अलावा, कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत हासिल की है, यहां रमेश बिधूड़ी को हार का मुंह देखना पड़ा है। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा के उमंग बजाज ने जीत हासिल की है। कोंडली विधानसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की है। कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा नेता नीरज बसोया को जीत हासिल की है। ‘आप’ उम्मीदवार सोमनाथ भारती को मालवीय नगर से हार का मुंह देखना पड़ा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *