BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 07:45 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  2. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  3. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  4. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  6. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  7. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  8. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  9. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  10. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  11. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  12. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  13. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  14. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  15. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी

दिल्ली में पीएम मोदी के विश्वास की जीत, जनता ने बदलाव का दिया जनादेश : दुष्यंत गौतम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:01 PM IST
दिल्ली में पीएम मोदी के विश्वास की जीत, जनता ने बदलाव का दिया जनादेश : दुष्यंत गौतम
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। वहीं भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में बड़े सियासी उलटफेर को लेकर तमाम नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा जिस विश्वास के साथ आगे बढ़ी, उसे दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया है। हमने डबल इंजन सरकार के लाभों का उदाहरण प्रस्तुत किया और आज दिल्ली के लोगों ने इसे अपनाया और बदलाव के लिए मतदान किया। इस बड़ी जीत के लिए मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम यह दिखाता है कि वहां की जनता का भरोसा पीएम मोदी पर कायम है। दिल्ली में रहने वाले बिहारी और पूर्वांचली लोगों ने अपने अपमान का बदला लिया है। यह केजरीवाल के झूठ और फरेब की हार है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजधानी को आपदा से मुक्ति मिल चुकी है। अनुराग ठाकुर महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज मौजूद थे। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा- अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हार मिली है। मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार चुके हैं। कुल मिलाकर यह रुझान भाजपा के लिए बहुत उत्साहित करने वाले हैं और पार्टी 27 साल बाद राजधानी में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *