BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 07:10 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

दिल्ली चुनाव परिणाम पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कसा तंज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 10:26 PM IST
दिल्ली चुनाव परिणाम पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कसा तंज
Read Time:4 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन मौजूदा समय में यह सनातन का दौर है। जो भी सनातन के झंडे को थामकर आगे बढ़ेगा, वही सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में सनातन के विरोधियों का साथ दिया था, जिसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ा।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और उनके सहयोगी वामपंथी विचारधारा के समर्थक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी नेता सनातन संस्कृति के विरोधी हैं और इसे समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने फैसले से स्पष्ट कर दिया है कि वे इस विचारधारा को स्वीकार नहीं करते।

कांग्रेस को लेकर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, तब तक पार्टी का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता, लेकिन जब तक वह कांग्रेस में रहेंगे, पार्टी का भला नहीं हो सकता।” उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया और कहा कि यह मोदी का जादू है, जो लोगों के दिलों और दिमागों पर छा गया है। उन्होंने इसे भारत के लोकतंत्र की जीत करार दिया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब नतीजे उनके पक्ष में आते हैं तो वे लोकतंत्र की जीत बताते हैं, लेकिन जब परिणाम उनके खिलाफ होते हैं तो वे लोकतंत्र के खात्मे की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को पहले यह तय करना चाहिए कि लोकतंत्र ज़िंदा है या मर गया। अगर लोकतंत्र खत्म हो गया है, तो उन्हें संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

इसके अलावा, उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी कटाक्ष किया और इसे “बेमेल गठबंधन” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की नींव ही कमजोर थी, जिसका टूटना तय था। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की तेरहवीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी और तर्पण अरविंद केजरीवाल ने कर दिया। अब यह पूरी तरह समाप्त हो चुका है।”

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही वहां चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उनके पक्ष में फैसला आता है तो लोकतंत्र जिंदा होता है, लेकिन जब उनके खिलाफ नतीजे आते हैं तो वे लोकतंत्र को मृत घोषित कर देते हैं।

महाकुंभ में भगदड़ की घटनाओं पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेहद दुखद और अफसोसजनक करार दिया, लेकिन साथ ही विपक्षी दलों पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई मौतों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और विपक्ष केवल इसे चुनावी फायदे के लिए उछाल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *