BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 07:33 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

दिल्ली में विपक्ष एकजुट नहीं हुआ जिसका फायदा भाजपा को हुआ: संदीप देशपांडे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:06 PM IST
दिल्ली में विपक्ष एकजुट नहीं हुआ जिसका फायदा भाजपा को हुआ: संदीप देशपांडे
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत की वजह विपक्ष में एकजुटता के अभाव को बताया है । उनके मुताबिक अगर विपक्षी गठबंधन साथ मिलकर लड़ता तो स्थिति कुछ और होती।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता देशपांडे ने कहा, “दिल्ली में विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, जिसका फायदा सीधे तौर पर भाजपा को हुआ।”

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, जो लोकसभा चुनाव के दौरान साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, दिल्ली चुनाव में अलग-अलग लड़े। दिल्ली की कुछ ऐसी सीटें भी हैं जहां पर जीत और हार का अंतर बेहद कम रहा है। दूसरे दलों के नेताओं ने भी माना है कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ते, तो शायद परिणाम कुछ और हो सकते थे।

बहरहाल, दिल्ली में 27 साल से भाजपा का चल रहा वनवास आखिरकार शनिवार को खत्म हो गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए 48 सीटें अपनी झोली में डालीं। 2020 में 8 सीटों पर सिमटने वाली भाजपा के लिए यह जीत कई मायनों में खास है। भाजपा ने 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सिर्फ करारी शिकस्त ही नहीं दी, बल्कि भाजपा के प्रत्याशियों ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन जैसे चेहरों को मात दी है।

सीएम चेहरे को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर दिल्ली भाजपा के अंदर बैठकों का दौर शुरू है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम फेस का ऐलान होगा। पार्टी के दिग्गज दावा कर रहे हैं कि जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें निभाया जाएगा।

वहीं, मुंबई में महानगरपालिका के चुनाव पर मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि फिलहाल महानगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं, और इस बात पर चर्चा हुई कि पार्टी का विस्तार कैसे हो, संगठन कैसे बढ़े, और क्या कोई बदलाव की जरूरत है या नहीं?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *