BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:08 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

दिल्ली में ‘आप’ की हार का असर पंजाब में भी पड़ेगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:19 PM IST
दिल्ली में ‘आप’ की हार का असर पंजाब में भी पड़ेगा  : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पंजाब के पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भले ही दिल्ली चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है, लेकिन वहां हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में पहले भी हमारी सीट जीरो थी, पर इस बार कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है। शीला दीक्षित की सरकार के समय हमारा वोट आम आदमी पार्टी को शिफ्ट हो गया, जिसके चलते हम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। मुझे लगता है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बेहतर होगा। इस बार कांग्रेस ने अच्छे उम्मीदवार दिए थे और इसी का नतीजा था कि कांग्रेस चुनाव में फाइट करते हुए दिखाई दी। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 12 साल सत्ता से बाहर है। मुझे लगता है कि कांग्रेस अपनी कमियों को दूर करेगी।”

उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पंजाब में नैतिकता के आधार पर सरकार नहीं है। केजरीवाल और सिसोदिया का हार जाना और आम आदमी पार्टी के चुनाव में पिट जाने से इसका असर यहां की सरकार पर पड़ेगा। मुझे उम्मीद है कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 100 फीसदी बदलाव होगा।”

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भाजपा के सवाल पर कहा, “भाजपा का करिश्मा पूरी दुनिया में हो सकता है, लेकिन पंजाब में नहीं हो सकता है। पंजाबियों को भाजपा ने बड़े जख्म दिए हैं, उन्होंने यहां के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़का है। मैं उनसे यही पूछना चाहता हूं कि डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर देश लौटे विमान को अमृतसर के बजाय गुजरात में क्यों नहीं उतारा गया। वह बार-बार पंजाबियों को बेइज्जत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “पंजाब में कांग्रेस का आधार खुल गया है, 13 लोकसभा में से 7 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। पीएम मोदी की लहर के बाद भी इतनी सीट आई है। कॉर्पोरेशन चुनाव ने ये सिद्ध कर दिया है कि यहां भाजपा की लहर नहीं है। पंजाब में अब हमारी स्थिति बेहतर है। अगर हम समझदारी के साथ चुनाव लड़ते हैं और अपने लालच को छोड़ देते हैं तो 100 प्रतिशत हमारी सरकार बनेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *