BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 01:17 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  2. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  3. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  4. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  5. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  6. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  7. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  8. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  9. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  10. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  11. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  12. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  13. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  14. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  15. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत: तारिक अनवर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 6:18 PM IST
कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत: तारिक अनवर
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक सीट भी नहीं जीत सकी। इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा सवाल किया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

बिहार के कटिहार से लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व से पार्टी की रणनीति, भविष्य की योजना समेत कई बातें स्पष्ट करने का तल्ख सवाल किया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।”

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ा था। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है क्योंकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। यहां केवल पार्टी को 6 फीसदी से अधिक वोट मिले। ऐसी संभावना है कि दिल्ली में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर बिहार में हो सकता है। बिहार में राजद अब कांग्रेस को कम सीटें देने की तैयारी में है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *