BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 09:06 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

‘आप’ नेता महेंद्र यादव ने कहा, ‘जनता ने बदलाव के लिए किया वोट ‘

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 9:10 PM IST
‘आप’ नेता महेंद्र यादव ने कहा, ‘जनता ने बदलाव के लिए किया वोट ‘
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर 10 साल से काबिज आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2015 में 67 सीट, 2020 में 62 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी 2025 के चुनाव में महज 22 सीटों पर सिमट गई। भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुछ ऐसी सीट भी गंवाई, जिसे लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा था कि यहां से पार्टी को जीत जरूर मिलेगी। विकासपुरी विधानसभा सीट उनमें से एक थी।

विकासपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र यादव को भाजपा के प्रत्याशी से करारी हार का सामना करना पड़ा।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि देखिए हम लोगों ने पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ा। लेकिन, ईमानदारी हार गई और झूठ जीत गया। मैं यह भी समझता हूं कि जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे कई कारण थे, लेकिन लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने बदलाव किया। मैंने अपनी ओर से भी लोगों की इच्छा पूरी करने की भरपूर कोशिश की। लेक‍िन, जनता ने जब बदलाव का मन बना लिया था तो क्या कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे वह पूरे किए हैं, जैसे बिजली, पानी, सड़क, नालियां और सीवर।

महेंद्र यादव ने कहा क‍ि मैं अपनी विधानसभा के रहने वाले लोगों से कहना चाहता हूं कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मैं उनके साथ खड़ा हूं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने जो चुनावी वादे किए थे, अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। होली का त्योहार नजदीक है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वक्त आ गया है। इसके अलावा महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह सहित कई वादे थे, जो अब उन्हें पूरे करने होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *