BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 02:26 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

कोरोना संकट के बीच ‘युनाइटेड सिख्स’ ने जामा मस्जिद को सैनिटाइज किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2020, 1:53 PM IST
कोरोना संकट के बीच ‘युनाइटेड सिख्स’ ने जामा मस्जिद को सैनिटाइज किया
Read Time:2 Minute, 21 Second

कोरोना संकट के बीच ‘युनाइटेड सिख्स’ ने जामा मस्जिद को सैनिटाइज किया

 

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)| देश की राजधानी दिल्ली में सिख समुदाय के एक ऑर्गनाइजेशन ‘युनाइटेड सिख्स’ ने जामा मस्जिद पहुंचकर पूरी मस्जिद का सैनिटाइजेशन का काम किया। इस संगठन के लोगों का कहना है कि वे धार्मिक सद्भाव बढ़ाने के मकसद से सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। ऐसा करके उन्हें बेहद सुकून का एहसास होता है। इस संगठन ने जामा मस्जिद का सैनिटाइजेशन शनिवार को किया। संगठन के सदस्य परमिंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा, “हमारे लिए कोई भेदभाव नहीं है, हमारे गुरबाणी गुरुग्रंथ साहिब को लेकर जब हम चलते हैं तो हम मंदिर, मस्जिद या किसी और धर्म में भेदभाव नहीं कर पाते।”

 

उन्होंने कहा, “हमारे पवित्र ग्रंथ में लिखा है कि सभी उस प्रभु के बनाए हुए बंदे हैं।

 

हम जामा मस्जिद ही नहीं, बल्कि गिरजाघरों और मंदिरों में भी सेनिटाइजेशन कर रहे हैं। हमें 50 से 60 दिन हो हो गए सेनिटाइजेशन करते हुए और आज हम दिल्ली के दो मंदिरों में भी जाएंगे।”

 

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने कहा, “देश में इसी बात की जरूरत है कि लोग एक-दूसरे का ख्याल रखें। जिस तरह सिख समुदाय ने जामा मस्जिद का सैनिटाइजेशन किया, यही इस देश की खूबसूरती है। कोरोना वायरस के वक्त हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई की मदद करना बहुत जरूरी है। मैं दुआ करता हूं कि इस देश की यही खूबरसूरती बनी रहे।”

 

कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे देश में फिलहाल सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *