BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 07:00 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  2. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  3. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  4. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  5. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  6. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  7. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  8. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  9. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  10. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  11. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  12. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  13. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  14. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  15. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी

भाजपा ने बनाया राहत पहुंचाने का रिकॉर्ड, 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया भोजन-राशन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2020, 2:07 PM IST
भाजपा ने बनाया राहत पहुंचाने का रिकॉर्ड, 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया भोजन-राशन
Read Time:2 Minute, 43 Second

भाजपा ने बनाया राहत पहुंचाने का रिकॉर्ड, 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया भोजन-राशन

 

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने लॉकडाउन के दौरान राहत कार्यो का रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में 18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा ने 24 करोड़ से अधिक लंच पैकेट और राशन किट का वितरण किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच करोड़ से ज्यादा फेस कवर भी बांटे हैं। आंकड़ों के लिहाज से इसे दुनिया में किसी राजनीतिक पार्टी का सबसे बड़ा राहत अभियान बताया जा रहा है।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को सेवा कार्यो की रिपोर्ट जारी की। 24 मार्च को लगे लॉकडाउन के बाद से 23 मई तक अब भाजपा ने कुल 19.28 करोड़ भोजन पैकेट, 4.86 करोड़ से अधिक राशन किट का वितरण किया है। इस प्रकार भोजन और राशन वितरण का आंकड़ा 24 करोड़ के पार पहुंचता है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील पर 8.23 लाख कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर राहत अभियान में भाग लिया। कुल 907 संगठनात्मक जिलों के 13796 मंडलों में पार्टी लॉकडाउन के दौरान सेवा कार्यों का संचालन कर रही है। खास बात है कि कुल 4.48 लाख से अधिक कार्यकर्तरओ ने बीमार और वृद्धों की देखभाल का बीड़ा उठाया है। कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देने के लिए भाजपा ने कुल 12.87 लाख से अधिक बूथों पर ‘थैंक्यू कोरोना वारियर्स’ हस्ताक्षर अभियान चलाया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम केयर फंड में अपील की थी। इस मामले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई है। अब तक 53.87 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर में दान किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *