BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 06:27 PM
  • 41.77°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हरियाणा के निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र : गीता भुक्कल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 फ़रवरी 2025, 10:23 PM IST
हरियाणा के निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र : गीता भुक्कल
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की मंगलवार को चंडीगढ़ में पहली बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव के मेनिफेस्टो पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बताया कि पार्टी प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए एक साझा घोषणा पत्र तैयार करेगी।

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आज मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें शहरों के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य एजेंडे में शहरों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज और पीने के पानी समेत आवारा पशुओं तथा कूड़े की समस्या पर जोर दिया गया।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आज की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी कुछ लोग जुड़े थे और कुछ लोगों ने लिखित सुझाव भी दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश निकाय चुनाव के लिए एक घोषणा पत्र तैयार कर जल्द ही उसे जारी भी करेगी।”

गीता भुक्कल ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजे जाने पर कहा, “अनिल विज भाजपा के सीनियर नेता हैं, वो बेबाक बात रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने (अनिल विज) कहा भी था कि मैं मन नहीं बल्कि आत्मा से बोलता हूं, अब उनकी आत्मा से आवाज निकली है तो शायद पार्टी में उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है, इसलिए ही उन्हें नोटिस दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब अनिल विज की बात को पार्टी प्लेटफॉर्म पर नहीं सुना गया तो उन्होंने खुलेआम अपनी बात रखी। अनिल विज ने ठीक कहा कहा था कि जब मुख्यमंत्री का उनके विधायकों, मंत्रियों के साथ कोआर्डिनेशन नहीं है, तो इससे प्रदेश की जनता को नुकसान होता है।”

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर एक गंभीर मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी तो उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए था।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *