BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 05:56 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  2. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  3. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  4. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  5. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  6. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  7. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  8. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत
  9. चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
  10. दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी कांपी धरती, घबराए लोग
  11. दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
  12. नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
  14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए जमा भीड़ में मची भगदड़, 15 की मौत
  15. कुंभ जाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे यात्री, घुटन के कारण कई लोग बेहोश

तृणमूल अलर्ट, बंगाल में भाजपा को नहीं होने देंगे कामयाब : कुणाल घोष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2025, 12:18 AM IST
तृणमूल अलर्ट, बंगाल में भाजपा को नहीं होने देंगे कामयाब : कुणाल घोष
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी बिल्कुल सचेत है और यहां भाजपा को कामयाब नहीं होने देगी।

तृणमूल नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि दिल्ली चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती तो नतीजा कुछ और होता। वहीं, गुरुवार को अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ लड़ते भी तो चार-पांच सीट से ज्यादा नहीं बढ़ती। जो जनता का मिजाज है, वह बदल नहीं सकता।

कुणाल घोष ने कहा, “भाजपा ने दिल्ली में भले ही जीत का परचम लहरा दिया हो, बंगाल में वह ऐसा करने में कामयाब नहीं होगी, क्योंकि यहां तृणमूल कांग्रेस अलर्ट मोड में है।”

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने एक संतुलित और जन-हितैषी बजट पेश किया है। भाजपा को यह बात अभी समझ में नहीं आएगी। उन्हें इसका एहसास तभी होगा जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे। तब उन्हें पता चलेगा कि जनता उनके बारे में क्या सोच रही है। यह बिल्कुल सही है कि बंगाल में भाजपा की झूठी कहानियां, तोड़-मरोड़ कर पेश की गई खबरें, झूठी खबरें और अफवाहों की रणनीति काम नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का पश्चिम बंगाल में जनता के साथ कोई संपर्क नहीं है। वे प्रयास कर रहे हैं कि बाहर से फ्लोटिंग वोटर को यहां लाया जाए। इसके लिए हमें अलर्ट रहना पड़ेगा और दूसरे राज्यों में जो भाजपा ने किया उसकी बंगाल में कोई संभावना नहीं है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस अलर्ट है। भाजपा की रणनीति बंगाल में नहीं चलने वाली है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने लंबित अपराजिता विधेयक को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। जो बलात्कारी और हत्यारे हैं, उन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए यह विधेयक बनाया गया है। जल्द से जल्द इसे मंजूरी मिले, इसी मुद्दे को लेकर हमारे सांसदों ने उनसे मुलाकात की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *