BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:14 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

हरियाणा : नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 12:53 AM IST
हरियाणा : नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है।

भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा और फरीदाबाद से प्रवीन जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसमें जिक्र है, ”भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से विचार-विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव-2025 के लिए मेयर पद हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।”

फरीदाबाद से हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा, सोनीपत से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है। करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, रोहतक से राम अवतार बाल्मीकि, यमुनानगर से सुमन बहमनी, अंबाला से सैलजा सचदेवा, गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें कि बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। इसके अलावा, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें मिली थी। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को 2 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *