BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:24 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

‘आप’ के पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, वीरेंद्र सचदेवा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:46 PM IST
‘आप’ के पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, वीरेंद्र सचदेवा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद आम आदमी पार्टी के कई पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसके बाद प्रेस वार्ता में वीरेंद्र सचदेवा ने कई आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने का संकेत भी दिया। दावा किया, “मुझसे आप के कई नेता मुलाकात करके गए हैं। वो भी जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अब हम भारत की तर्ज पर दिल्ली को भी विकसित बनाने की दिशा में संकल्पित हैं। हम दिल्ली में ऐसा काम करेंगे कि आने वाले दिनों में दिल्ली के लोग खुद पर गर्व करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमें जीत मिली है। अब हम दिन-रात दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।

सचदेवा ने कहा, “पिछली दिल्ली सरकार के सारे पाप खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। एक-एक पाई वसूली जाएगी। जिस किसी ने भी दिल्ली को लूटा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी का कोई शीर्ष नेतृत्व नहीं है। वहां पर सिर्फ जमानती अपराधी हैं।”

इस बीच, जब प्रेस वार्ता में वीरेंद्र सचदेवा से सवाल किया गया कि दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया कब शुरू होगी, तो उन्होंने भाजपा में शामिल ‘आप’ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनकी इस बात पर सब हंस पड़े।

इसके बाद उन्होंने संजीदगी भरे लहजे में कहा कि जैसे ही केंद्र की तरफ पर्यवेक्षक की नियुक्ति हो जाएगी, वैसे ही दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आमतौर पर इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने में सात से आठ दिन लग जाते हैं।

पार्टी में शामिल होने वालों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, चपराना से पार्षद निखिल और आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *