BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 11:51 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

टोरेस मामले में गिरफ्तार यूक्रेनी अभिनेता की मुश्किलें बढ़ीं, एक और केस हुआ दर्ज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:48 PM IST
टोरेस मामले में गिरफ्तार यूक्रेनी अभिनेता की मुश्किलें बढ़ीं, एक और केस हुआ दर्ज
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। यूक्रेनी नागरिक और अभिनेता आर्मेन अटेन के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को लेकर मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया।

अटेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 474, 120(B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बता दें मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 28 जनवरी को टोरेस ज्वैलरी धोखाधड़ी मामले में यूक्रेनी अभिनेता को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि टोरेस स्टोर की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने वाले सैकड़ों निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटेन पर आरोप है कि वह यूक्रेनी नागरिकों और भारतीयों के बीच संपर्क की मुख्य कड़ी था। इसके साथ ही वह मुंबई में टोरेस स्टोर खोलने के लिए हुईं दो अहम बैठकों में भी शामिल हुआ।

यह घोटाला 6 जनवरी को सामने आया, जब टोरेस के स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में निवेशक जमा हो गए, क्योंकि कंपनी ने उनके निवेश पर रिटर्न का भुगतान करने में चूक की थी।

निवेशकों ने आरोप लगाया कि ज्वैलरी स्टोर ने उन्हें सोने, आभूषणों और मोइसैनाइट पत्थरों की खरीद पर अविश्वसनीय साप्ताहिक रिटर्न का वादा करके लुभाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटेन ने दावा किया कि उनका इस कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *