BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 03:52 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

ठाकरे के गढ़ कोंकण में क्या फिर लगेगी सेंध, राजन साल्वी के बाद वर्तमान विधायक भास्कर जाधव भी पार्टी से नाराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:50 PM IST
ठाकरे के गढ़ कोंकण में क्या फिर लगेगी सेंध, राजन साल्वी के बाद वर्तमान विधायक भास्कर जाधव भी पार्टी से नाराज
Read Time:4 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) कोंकण क्षेत्र में जहां डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है, वहीं इस क्षेत्र में पार्टी के अंदर मची खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विधायक राजन साल्वी के बाद मौजूदा विधायक भास्कर जाधव भी शिवसेना (यूबीटी) से नाराज बताए जा रहे हैं। भास्कर जाधव इस समय कोंकण क्षेत्र में अपनी पार्टी के एकमात्र चेहरे हैं।

ज्ञात हो कि 13 फरवरी को रत्नागिरी जिले के पूर्व विधायक राजन साल्वी ने शिवसेना (यूबीटी) पार्टी छोड़कर शिंदे गुट ज्वाइन कर लिया था, जिसके बाद पार्टी उनके नजदीकी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को रत्नागिरी सह संपर्क प्रमुख राजेंद्र महाडिक, जिला प्रमुख विलास चालके और चिपलून संगमेश्वर विधानसभा प्रमुख रोहन बने को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया। ये नेता राजन साल्वी के समर्थक थे और इन्हें उद्धव ठाकरे के आदेश के बाद पार्टी से निष्कासित किया गया। पार्टी कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक और झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, भास्कर जाधव भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और उनके करीबियों का कहना है कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्हें पार्टी में न तो उपयुक्त पद दिया जा रहा है और न ही काम। ऐसे में भास्कर जाधव का अगला कदम क्या होगा, ये बड़ा सवाल है।

इसी बीच शनिवार सुबह संजय राऊत ने बयान दिया कि वह भास्कर जाधव से बात करके मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसी बीच, रत्नागिरी के पूर्व सांसद विनायक राऊत शनिवार दोपहर मातोश्री पहुंचे, जहां उन्होंने उद्धव से मुलाकात की। दरअसल, कोंकण में विनायक राऊत की कार्य प्रणाली से ही नेताओं में अनबन है। पूर्व विधायक राजन साल्वी भी विनायक राऊत से नाराज चल रहे थे। हालांकि, उन पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का केस भी महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो में चल रहा है। ऐसे में शिंदे गुट में जाने की एक वजह ये भी बताई जाती है। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान विधायक भास्कर जाधव का भी विनायक राऊत से विवाद चल रहा है। इसलिए शनिवार को विनायक राऊत को मातोश्री तलब किया गया।

शिवसेना (यूबीटी) ने कोंकण क्षेत्र खास तौर पर रत्नागिरी में डैमेज कंट्रोल करने के लिए रविवार शाम को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोंकण परिक्षेत्र में पार्टी नेताओं में मचे असंतोष पर चर्चा की जाएगी। राजन साल्वी सहित जिला स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अगर भास्कर जाधव की नाराजगी दूर करने में भी यूबीटी असफल रही, तो कोंकण से यह पार्टी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। क्योंकि भास्कर जाधव ही कोंकण क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के एकमात्र विधायक हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *