BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 05:35 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, लापरवाही का परिणाम : लालू यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 1:44 PM IST
नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, लापरवाही का परिणाम : लालू यादव
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

लालू यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना दुखद है और रेलवे की लापरवाही के कारण ही इस प्रकार का हादसा हुआ है। इस घटना के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। लालू यादव ने आगे कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा है और सरकार की लापरवाही का परिणाम है। इससे पहले कुंभ मेले में भी भगदड़ मच चुकी है, जिससे साफ होता है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और वह दोषी है।

राजद सुप्रीमो ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

इस हादसे पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था एवं भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है। इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जानें जा रही हैं तथा डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर पब्लिक रिलेशन (पीआर) करने में व्यस्त है। आमजनों और श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान मीडिया प्रबंधन, वीआईपी लोगों की सुविधा और उनकी व्यवस्था तक ही सीमित है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *