BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 05:06 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

डब्ल्यूपीएल 2025 : गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर जीती गुजरात जायंट्स

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:26 AM IST
डब्ल्यूपीएल 2025 : गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर जीती गुजरात जायंट्स
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

वडोदरा। कप्तान एशले गार्डनर के 32 गेंदों पर शानदार 52 रनों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने रविवार को कोटाम्बी स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर डब्ल्यूपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज की।

इससे पहले लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के 25 रन पर तीन विकेट की बदौलत जीजी ने यूपी वॉरियर्स को 143/9 पर रोक दिया था।

144 रनों का पीछा करने के लिए उतरी गुजरात जायंट्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 57 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।

बेथ मूनी ग्रेस हैरिस की फुल टॉस गेंद पर शून्य पर आउट हुईं। अगले ओवर में जीजी को एक और झटका लगा जब दयालन हेमलथा भी शून्य पर आउट हो गईं। ऐसा लगने लगा कि जायंट्स लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। लेकिन, क्रीज पर मौजूद एशले गार्डनर ने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक जड़कर जीजी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

उनके आउट होने के बाद, डिएंड्रा डॉटिन ने 18 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रनों की शानदार पारी खेली। हरलीन देओल ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों सहित नाबाद 34 रन बनाए।

वॉरियर्स की पारी में किरण नवगीरे ने पहले दो ओवर में तीन चौके लगाए। लेकिन जायंट्स ने भी वापसी की। डिएंड्रा डॉटिन की तेज गेंद पर किरण एलबीडब्लू आउट हुईं। उसके बाद कप्तान एश्ले गार्डनर ने वृंदा दिनेश को सस्ते में आउट कर दिया।

दीप्ति शर्मा और उमा छेत्री ने पारी को आगे बढ़ाया। सिंगल-डबल लेकर दोनों टीम को एक अच्छी स्थिति में ले जा रही थीं। लेकिन, 10वें ओवर में उमा आउट हो गईं। इसके बाद तो विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं। 100 रन के भीतर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

पारी के आखिरी ओवर में साइमा ने एशले की गेंद पर तीन चौके लगाए। हालांकि, साइमा आखिरी गेंद पर रन आउट हो गईं। इससे पहले उन्होंने अलाना के साथ मिलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया था।

जायंट्स ने दो ओवर शेष छह विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

जीजी की दो मैचों में यह पहली जीत है।

संक्षिप्त स्कोर: यूपी वॉरियर्स 143/9 (दीप्ति शर्मा 39, उमा छेत्री 24; प्रिया मिश्रा 3-25, डिएंड्रा डॉटिन 2-34)

गुजरात जायंट्स 144/4 (एशले गार्डनर 52, हरलीन देओल 34 नाबाद; सोफी एक्लेस्टोन 2-16, ग्रेस हैरिस 1-1)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *