BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 05:24 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  2. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  3. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  4. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  5. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  6. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  7. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  8. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  9. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  10. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  11. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  12. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  13. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
  14. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  15. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया, खिलाड़ी बोले – ‘जर्मनी के खिलाफ भी अच्छा खेलेंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:37 AM IST
भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया, खिलाड़ी बोले – ‘जर्मनी के खिलाफ भी अच्छा खेलेंगे’
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में रविवार को स्पेन को 2-0 से हरा दिया। टीम की इस जीत में मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन को 2-0 से हराया। पहले मैच में 1-3 से हार झेलने के बाद भारत ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। मनदीप सिंह (32) और दिलप्रीत सिंह (39) के गोलों ने भारत को इस सत्र की पहली जीत दिलाई।

भारत का डिफेंस पिछले मुकाबले की तुलना में काफी बेहतर था। भारतीय टीम ने स्पेनिश टीम को रोके रखा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा और गोल करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन स्पेन का डिफेंस मजबूत रहा। 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत गोल नहीं कर सका और दोनों टीमें हाफटाइम तक 0-0 से बराबरी पर रहीं।

आखिरकार 32वें मिनट में भारतीय टीम को सफलता मिली। मनदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से रिबाउंड का फायदा उठाते हुए दिलप्रीत सिंह की मदद से गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया। इस गोल ने भारतीय टीम को जोश से भर दिया और सिर्फ सात मिनट बाद भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में गोल कर दिया।

जीत के बाद स्पेन के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी कर रहे हार्दिक सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से कहा कि आज सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले मुकाबले में जो भी गलतियां थीं, उस पर काम किया गया। भारतीय टीम अच्छे से खेल रही है और हमारा डिफेंस भी काफी मजबूत है। हमें उम्मीद है कि टीम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

खिलाड़ी अमित रोहिदास ने कहा कि पहले मैच और आज स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में काफी अंतर था। भारतीय टीम ने आज अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। जर्मनी के खिलाफ भी इसी तरह के प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। साथ ही पेनल्टी कॉर्नर के दौरान जो खामियां रहीं, उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत का अगला मुकाबला 18 फरवरी को जर्मनी से होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *