BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 01:19 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

मैं तूफानों से खेलता हूं, खुद भी एक तूफान हूं : अनिल विज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:47 PM IST
मैं तूफानों से खेलता हूं, खुद भी एक तूफान हूं : अनिल विज
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पार्टी के 32 प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचे। इस मौके पर विज ने जीत के प्रति आत्मविश्वास जताते हुए सभी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।

मंच पर अपने परंपरागत अंदाज में विज ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए एक शेर भी सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा, “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए उनके खात्मे का पैगाम हूं, उनके खात्मे का पैगाम हूं।”

उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आया हूं। मैं सभी उम्मीदवारों को विजय का आशीर्वाद देने के साथ-साथ 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखता हूं। एक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे प्रदेश और देश के विकास के लिए नई घोषणाएं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी की सरकार है, लेकिन नगर परिषद की सरकार भी महत्वपूर्ण है। यह जरूरी है कि जिस पार्टी की प्रदेश सरकार है, उसी पार्टी का नगर परिषद में भी सरकार होनी चाहिए, ताकि जनता के पास बेहतर विकास योजनाएं पहुंच सकें।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई वर्षों तक अपने शहर के विकास के लिए काम किया और हमने काफी प्रगति की है। हमारे द्वारा किए गए विकास कार्य खुद बोलते हैं। लेकिन, हर क्षेत्र में काम करने के लिए मुझे बत्तीस आंखों की जरूरत थी, ताकि मैं हर पहलू पर ध्यान दे सकूं और हर जरूरत को पूरा कर सकूं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *