BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:52 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

अमेरिका का देश में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए फंडिंग करना लोकतंत्र के लिए खतरा : एनसीपी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 7:28 PM IST
अमेरिका का देश में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए फंडिंग करना लोकतंत्र के लिए खतरा : एनसीपी
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अमेरिका की तरफ से भारत को मिलने वाली 1.82 अरब रुपए की आर्थिक मदद पर रोक लगाने के फैसले पर राजनीतिक चर्चा तेज है। इसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद पराजंपे ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इसकी जांच कराने की अपील की।

एनसीपी प्रवक्ता ने कहा, “एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि जब भारत में चुनाव हो रहे थे, तो उस समय 21 मिलियन डॉलर भारत के विपक्षी दलों को दिए गए, ताकि मतदान में वोटों का प्रतिशत बढ़े। अगर कहीं से भी इस प्रकार की फंडिंग आई है, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हमारी मांग है कि इसकी जांच करनी चाहिए। अगर इतनी बड़ी रकम तत्कालीन सरकार को गिराने के लिए विरोधी पार्टियों को दी गई है, तो ये बहुत ही चिंताजनक है। इन सभी की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “किस पार्टी को कितना पैसा मिला, ये भारत के नागरिकों को पता होने का अधिकार है। चुनाव नतीजे बदले जाने का अगर प्रयास हुआ है, तो ये ठीक नहीं है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पड़ोसी मुल्क चीन पर दिए बयान पर एनसीपी नेता ने कहा, “पूर्वोत्तर में चीन ने आक्रमण किए। बॉर्डर पर लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। हमें लगता है कि ऐसी बहुत से चीजों से सैम पित्रोदा अज्ञान हैं। कई सालों से वो यूएस में रह रहे हैं। अगर वो कांग्रेस नेताओं का ही भाषण सुनें तो हमें लगता है कि उन्हें अपना बयान बदलना पड़ेगा।”

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा था कि “चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। अब समय आ गया है कि हम पड़ोसी देश को पहचानें और उसका सम्मान करें।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *